फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भाकियू टिकैत ने एबीएसए राजेपुर एवं सीडीपीओ को दिया 48 घंटे का समय दिया है| मांगे पूरी ना होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी|
जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृव में ब्लॉक कार्यालय राजेपुर में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि कमालुद्दीनपुर में स्कूलों के गिराने का आदेश देने वाले अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा भी नहीं और गिराने का आदेश दे दिया इसकी वसूली इन्हीं अधिकारियों से करके नया विद्यालय बनवाया जाए| जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा है कि जिस विद्यालय को बिना देखे ही गिराने का आदेश एबीएसए राजेपुर ने दिया है क्या उस विद्यालय की जांच नियमित की गई थी, यदि की गई थी तो किस इंजीनियर ने की थी यदि इसका कोई सबूत हो तो यह हमें तुरंत उपलब्ध कराएं | बच्चों को आंगनबाड़ी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा जाये| यह बहुत ही घोर लापरवाही है दो वर्ष से यह लापरवाही चल रही है इसके लिए सीडीपीओ को तुरंत नौकरी से बर्खास्त किया जाना इन दोनों समस्याओं को लेकर अगले 48 घंटे में स्कूल सुचारू रूप से शुरू किया जाए और सीडीपीओ को हटाया जाए यदि ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत इन दोनों अधिकारियों को इसके ऑफिस में नहीं बैठने देंगे | जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा और जिला महासचिव अभय यादव ने भी अपने विचार रखे | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीत बहादुर शुक्ला ने की और संचालन जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य ने किया |
मंत्री राजेश गंगवार,अजयपाल यादव,युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी,तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनीश सिंह सोनू सोमवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर टिंकू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज पवन जोशी आदि रहे|
किसान यूनियन ने मांगो को लेकर 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम



