फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात किसान के घर के ताले तोड़कर लगभग 30 लाख रूपये के नकदी जेबरात साफ कर दिये गये| मामले में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी रामचन्द्र उर्फ सर्वेन्द्र सिंह नें बताया कि उनके दो पुत्र है| दोनों परिवार के साथ बाहर नौकरी कर रहें है| घर पर रामचन्द्र अपनी पत्नी गिरजा देवी के साथ रहकर खेती करते हैं| बीती रात वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे| आधी रात के बाद चोर उनके घर में पीछे से चढ़े और उन्होंने रामचन्द्र के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी| जिसके बाद दो कमरों के ताले तोड़कर चोरों नें लगभग 1 लाख 70 हजार की नकदी और लाखों का जेबरात मिलाकर लगभग 30 लाख चोरी की तहरीर पुलिस को दी| रामचन्द्र नें बताया कि चोरी ज्यादा की हुई है लेकिन पुलिस नें केबल 30 लाख ही लिखवाया है| चोरी के बाद घटना की सूचना डायल 112 पर दी गयी| डायल 112 मौके पर पंहुची और जाँच की| कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है|

किसान के घर के ताले तोड़कर 30 लाख की चोरी



