किसकी सह पर चल रहा शहर में अबैध टैम्पों अड्डा? बनता जाम का सबब

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में आधुनिक सिग्नल लाइट लगने के बाद भी जाम की झाम से निताज नही मिल पा रही है| गाहे-बगाहे राहगीरों को जाम से दो-चार होना पकड़ता है| नतीजन जाम फ्री व्यवस्था की परिकल्पना एक सपना सी नजर आती है| शहर में अबैध रूप से चल रहे वाहन अड्डे को किसका समर्थन मिल रहा है! जिससे वह दिन भर जाम का सबब बना रहता है|
दरअसल शहर के लाल दरवाजे को नगर का मुख्य द्वार माना जाता है, जहाँ से राहगीर शहर के भीतर और बाहर होता है| लाल दरवाजे पर महिला यातयात कर्मी के साथ ही कुल आधा दर्जन ट्राफिक पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं| उनके सामने लाल दरवाजा फब्बारा से ठंडी सड़क की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क पर अबैध रूप से टैम्पों चालकों नें अपना अड्डा बना लिया है| आये दिन टैम्पों भरनें को लेकर झगड़ा मारपीट भी होती है| बुधवार को भी टैम्पों भरनें को लेकर टैम्पों चालकों में जूतमपैजार हुई| बीच सड़क पर मारपीट की गयी| सूचना पर मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी व यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार पंहुचे, पुलिस देखकर आरोपी मौके से फरार हो गये| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया की अबैध रूप से टैम्पों खड़े हो रहे है तो उन्हें हटवाया जायेगा|