किराना व्यापारी का अपहरण कर मारपीट व फिरौती मांगने में दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) किराना व्यापारी का अपहरण करनें के बाद उससे फिरौती मांगने के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है| जब दो और को पुलिस तलाश कर रही है |
पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के अल्लागंज मोहल्ला अधुई निवासी राजन शुक्ला पुत्र अरुण कुमार शुक्ला नें शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया | जिसमे कहा कि बीते 14 फरवरी को वह अपनी बहन रेनू शुक्ला पत्नी विष्णु दत्त शुक्ला निवासी नाला मछरटटा इ घर तिलक के कार्यक्रम में शामिल होनें आया था, वह चार बजे शाम को चौक चौराहे पर कपड़े खरीदने के लिए खड़ा था| उसी दौरान एक लड़का बाइक से आया और उसने कहा की वह पास में ही नुनहाई मोहल्ले का रहने वाला है और एक माल में काम करता हूँ, जिसमें भारी छूट चल रही है| वह राजन शुक्ला को अपने साथ लेकर चला गया| पक्के पुल के निकट बाइक पर पीछे एक युवक और आकर बैठ गया, पीछे वाले युवक नें बाइक पर बीच में बैठे राजन को कुछ सूंघा दिया,जिससे वह बेहोश हो गया| राजन का कहना है कि जब आँख खुली तो वह एक कमरे में निर्वस्त्र पड़ा था और उसके सामने चार लड़के खड़े थे, जिसके एक के हाथ में तमंचा और तीन के हाथ में डंडा था| उन्होंने निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी यदि 5 लाख रूपये नन्ही दिये तो वायरल कर देंगे| यदि नही दिया तो फिर नंग्गा करके चौराहे पर गोली मार देंगे| आरोपियों नें घर वालों को फोन करनें को कहा, राजन नें कहा कि उसके पास 3600 रूपये पड़े है उसको लेलो और छोड़ दो | इस पर आरोपियों नें उसके साथ जमकर डंडा बेल्टों बट से मारपीट कर दी|इसके बाद अपने परिचितों और परिजनों से फोन कर रूपये मंगवाये, इसके बाद एक युवक नें राजन के फोन से 25000 रूपये कुशाग्र मिश्रा नाम के युवक के खाते में ट्रांसफर कर लिये| इसके साथ धमकी देकर अल्लागंज में दुकान चलानें के नाम पर 10 हजार रूपये महीने रंगदारी मांगी| उसके बाद आरोपियों नें 3600 रूपये लेकर मुंह में कपड़ा बांधकर चौक पर कही छोड़ दिया| उसके बाद राजन अपनी बहन के घर आकर सो गया| उसके बाद फिर आरोपियों नें फोन कर रंगदारी मांगी|और बस अड्डा लाल दरवाजा पर राजन को बुलाया|
फिरौती लेनें आये आरोपी पुलिस के जाल में फंसे
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो पुलिस नें अपना जाल बिछाया| पुलिस कर्मी बताये गये स्थान पर सादा वर्दी में घेराबंदी कर बैठ गये| पीड़ित की योजना के अनुसार पीड़ित राजन शुक्ला बस अड्डे पर पंहुचा, उससे 20 हजार रूपये लेनें के लिए आरोपी आर्यन पुत्र संतोष मिश्रा निवासी 2/29 सिम्त सुमाल पक्कापुल स्कूटी से पंहुचा| लेकिन राजन मिश्रा नें 20 हजार की जगह 200 रूपये आर्यन को दिये| जिस पर विवाद शुरू हुआ और मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया | मामले मुख्य आरोपी कुशाग्र पुत्र राजन मिश्रा निवासी नुनहाई फर्रुखाबाद को भी पुलिस नें दबोच लिया| पुलिस को आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, 3600 रूपये, एक बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई है| चौकी प्रभारी तिकोना यतेन्द्र कुमार नें बताया कि दो अरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|