कायमगंज तहसील दिवस में मंगलवार को मंडलायुक्त मौजूद रहेंगे

Tahsil Diwas DK Arya Ex. Eng Nalkoopफर्रुखाबाद : आयुक्त कानपुर मंडल महेश कुमार गुप्ता सोमवार देर शाम यहां पहुंच गये हैं। उन्होंने जिलाधिकारी पवन कुमार से विचार विमर्श किया। मंगलवार को वह कायमगंज तहसील दिवस में भाग लेंगे।

जिलाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आयुक्त कानपुर मंडल महेश कुमार गुप्ता मंगलवार को तहसील दिवस में भाग लेंगे। रोस्टर के अनुसार इस बार तहसील कायमगंज में जिलाधिकारी को भाग लेना है। मंडलायुक्त के भी कायमगंज में ही तहसील दिवस में भाग लेने की संभावना है। देर शाम यहां पहुंचे मंडलायुक्त ने शहर में एक विवाह समारोह में भी भाग लिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]