काम पर लौटे ट्यूबबेल मिस्त्री , धरना समाप्त

nlkup-dhrnaaफर्रुखाबाद: प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बेबर रोड स्थित नलकूप कार्यालय में चल रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया| जिससे सभी काम पर लौट गये| सभी ट्यूबवेल मिस्त्री अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे|

अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दे रहे नलकूप मिस्त्री सरकार के खिलाफ आक्रोशित थे वह पूर्व में शासन और सरकार के भरोसे के बाद मंगलवार से धरने पर बैठे थे| बुधवार को प्रदेश नेतृत्व से भरोसा मिलने के बाद सभी ने अपना धरना समाप्त दिया| नलकूप मिस्त्री कह रहे है कि प्रदेश नेतृत्व की सरकार से वार्ता हुई है| सरकार ने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है| जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया|

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार, सत्यवीर सिंह आदेश प्रताप सिंह, अरुण सिंह, नन्दराम, अरुण प्रताप सिंह, अरविन्द कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे|