फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाढ़ का पानी शहर के काशीराम कालोनी हैबतपुर गढिया में दाखिल हो गया है| जिससे बाशिदों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है| पूरी कालोनी जलमग्न है| काशीराम कालोनी के लगभग 300 परिवार पलायन कर गये हैं|
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान सेलगभग 20 सेमी. बढ़ने से बाढ़ के पानी का रुख शहर की हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी की तरफ हो गया है| गढिया मार्ग को पार कर बाढ़ का पानी काशीराम कालोनी में दाखिल हुआ है| जिससे पूरी कालोनी में लगभग दो फुट पानी आ गया है| जिससे पहली मंजिल पर
रहने वाले लगभग 300 परिवार पलायन कर गये हैं| कुछ परिवार जैसे-तैसे जलभराव में ही प्रथम तल पर रहने को मजबूर है| दरअसल काशीराम कालोनी में लगभग 7 हजार की आबादी है| 81 व्लाक में लगभग 1296 आवास हैं| लिहाजा बाढ़ से कालोनी के सभी बाशिंदों को समस्या खड़ी हो गयी है| बाढ़ के चलते बिजली विभाग नें सप्लाई काट दी है| जिससे लोगों को दिन में बिजली नही मिल पायेगी
पीने का पानी व मोबाइल शौचालय की दरकार
दरअसल काशीराम कालोनी में लगभग दो फुट जलभराव होनें से लोगों को पीने के पानी की काफी समस्या होनें लगी है| बाशिदों नें नगर पालिका से पानी के टेंकर व मोबाइल शौचालय की मांग की है| जिससे उनकी दिनचर्या फिलहाल चल सके| नगर पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल नें बताया कि काशीराम कालोनी में जिन मूलभूत सुबिधाओं की दरकार है उनको मुहैया कराया जायेगा| 


कांशीराम कालोनी में भी घुसी मुसीबत की बाढ़



