फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया| जिसमे कांग्रेसियों नें संगठन को मजबूत करनें पर बल दिया|
शहर के बजरिया स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ० पीएन सक्सेना के आवास पर स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ| जिसमे नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला नें कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया।
इस दौरान विधि विभाग चेयरमैंन वरुण त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, नफीस हुसैन, रजत गुप्ता, आयुस श्रीवास्तव, आफताब हुसैन पूर्व जिलाध्यक्ष आदि रहे|
कांग्रेसियों ने मनाया अपना 138वां स्थापना दिवस




