फर्रुखाबाद :(जेएनआई ब्यूरो ) मनरेगा प्रकरण को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है, लिहाजा कांग्रेस नें विधान सभा घेराव की प्रदेशव्यापी घोषणा की थी | लिहाजा जनपद में पुलिस नें कांग्रेसियों कों हाउस अरेस्ट किया है | कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा व जिला प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी कों उनके आवास पर बीती रविवार की रात से ही हॉउस अरेस्ट कर लिया गया | 17 फरवरी कों विधान सभा घेराव की योजना थी, लिहाजा घर में नजर बंद करने से कांग्रेस नेता लखनऊ नही जा पाये| कांग्रेस प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी के मुताबिक कांग्रेसीयों कों मंगलवार तक घर में पुलिस निगरानी में रखेगी |
कांग्रेसियों कों पुलिस नें किया हाउस अरेस्ट, विधान सभा घेराव की थी योजना



