कलेक्ट्रेट के निकट प्रसपा ने फूंका सीएम योगी का पुतला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की यूथ ब्रिगेड के द्वारा प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कलेक्ट्रेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंक दिया| लेकिन भारी पुलिस बल तैनात होने के बाद भी किसी ने भी रोंकने का प्रयास नही किया|
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रसपा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया| इस दौरान प्रसपा के यूथ ब्रिगेड ने भी जमकर भडास निकाली आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के निकट ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला मुर्दाबाद की नारेबाजी के साथ फूंक दिया| जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर आ गया|
इस दौरान प्रदेश सचिव मोहन सिंह,दिलीप वाल्मीकि,दीपक सिंह,नवल किशोर,राजेंश दिवाकर,शिवा,अवनीश,अजीत कुमार आदि रहे|