कलुआ गिरोह का डकैत चार पुलिसकर्मियों की हत्या में दोषसिद्ध

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एक समय आतंक का पर्याय रहे कलुआ गिरोह के डकैत देवेन्द्र फौजी को चार पुलिस कर्मियों की हत्या में दोष सिद्ध किया गया है| सजा की सुनवाई को लिए 25 सितंबर की तिथि तय की गयी है|
दरअसल 22 साल पूर्व 26 मार्च 2003 को थाना कम्पिल के दीवान रामसेवक यादव नें मुकदमादर्ज कराया था| जिसमे पीएसी कैम्प में तैंनात सिपाही इंद्र सिंह यादव अक अपहरण हुआ था| थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा उदयवीर सिंह और पीएसी जबान कटरी में सिपाही की खोज में गये थे| उसी दौरान कलुआ गैंग नें उन पर हमला बोल दिया था| उसी दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा उदयवीर, उमेश कुमार व तोताराम गायब हो गये थे, पुलिस को चारों की लाशें बरामद हुई थीं| इसी मामले में देवेन्द्र फौजी को बरेली सेंट्रल जेल से फतेहगढ़ न्यायालय लाया गया| न्यायालय में उसे पेश किया गया| देवेंन्द्र पर दोष सिद्ध होनें पर उसे वापस जेल भेज दिया गया|
तीन पीएसी जबानो व ग्रामीण की हत्या में देवेन्द्र को हो चुकी है फांसी की सजा
डकैत देवेन्द्र फौजी को लगभग 19 महीने पूर्व तीन पीएसी जबानों व एक ग्रामीण की हत्या में 29 मार्च 2024 को फांसी की सजा सुनवाई थी|