फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद कर उनके द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की| इसके साथ ही चित्र पर माल्यार्पण किया| गोष्ठी में कहा गया की देश में कम्प्यूटर व मोबाइल क्रांति पूर्व प्रधान मंत्री की ही देंन है|