कमिश्नर व आईजी नें परखी चुनाव व्यवस्था

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री के जनपद में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम का जायजा लेंने पंहुचे कमिश्नर व पुलिस महानिरीक्षक नें विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनानें के लिए आवश्यक निर्देश दिये|
कानपुर मंडल के कमिश्नर डॉ० राजशेखर व आईजी कानपुर रेंज प्रशांत कुमार नें रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आगामी विधान सभा चुनाव सकुशल करानें के लिए की गयी तैयारी समीक्षा की तथा अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाए रखनें के लिए आवश्यक निर्देश दिये| बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ-साथ सभी थाना प्रभारी, समस्त क्षेत्राधिकारी रही|