कमालगंज थाने के निरीक्षण में डीआईजी को मिलीं खामियां ही खामियां

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : पुलिस उप महानिरीक्षक आर के चतुर्वेदी ने कमालगंज थाने का पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में डीआईजी को खामियां ही खामियां नजर आयीं।sp - dig

डीआजी  आर के चतुर्वेदी ने सबसे पहले कमालगंज थाने के अभिलेखों को चेक किया तो पाया कि अब तक 2013 की 30 विवेचनायें लंबित पड़ी हैं। जिन्हें तत्काल निबटाने के निर्देश दिये। एंटी राइट गन थाने में नहीं मिली जिससे पुलिस अधीक्षक से कहा कि एंटी राइट गन को तत्काल उपलब्ध करायें।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]sp jogendra kumar
शिकायतकर्ताओं को दी जाने वाली पीली पर्ची 27 सितम्बर को दी गयी थी। जिसके बाद एक भी पर्ची नहीं दी गयी। जिस पर नाराजगी जताते हुए डीआईजी ने कहा कि हर पीड़ित को पीली पर्ची दी जायेगी। थानाध्यक्ष दिलेश कुमार सिंह से कहा कि आप पूर्व में थानाध्यक्ष शमसाबाद रहे वहां पर कार्य ठीक रहा। उसी तर्ज पर कमालगंज में कार्य करें। जनता में अच्छी पकड़ बनायें। पुलिस पीड़ित की हर संभव मदद के लिए तैयार रहे।