कन्नौज में गैंगेस्टर अनुपम दुबे की 3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गैंगेस्टर अनुपम दुबे की मुश्किलें कम होनें का नाम नही ले रहीं है| माफिया की माँ कुसुमलता दुबे के नाम अर्जित3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है| यह सम्पत्ति कन्नौज जनपद में फर्रुखाबाद पुलिस ने कुर्क की है|
थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बलराज भाटी नें पुलिस बल के साथ जनपद कन्नौज के तिर्वा नगरिया लाल शाह पंहुचकर कृषि योग्य भूमि जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति कुर्क की| विदित है कि माफिया अनुपम दुबे और उसके परिजनों की अब तक कुल 1 अरब 71 करोड़ 9 लाख चौबीस हजार की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है| थाना सौरिख के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद रहे|