फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का संघन निरीक्षण किया| केन्द्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है|
जिलाधिकारी फिरोज गाँधी इंटर कालेज कमालगंज, आरपी इंटर कालेज कमालगंज, प. जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी, लल्लूवंशी इंटर कालेज इकडरिया जहानगंज, एमएल इंटर कालेज सिरौज, दयाराम इंटर कालेज बद्रीनगर कुंदन गनेशपुर, रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया निरीक्षण में सभी जगह परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होती पाई गयी, जिलाधिकारी द्वारा कालेज में परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रकाश व्यवस्था व कंट्रोल रूम में सीसी टीवी कैमरे का संचालन चेक किया गया व केंद्र व्यवस्थापक को नकलबिहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिये निर्देशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुँचकर परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुई हाईस्कूल की परीक्षा



