फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग पांच दिन से लापता युवक की तलाश में पुलिस सक्रिय है| परिजनों को किसी अनहोनी का भय सता रहा है| पुलिस नें मामले में शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है| पुलिस नें लापता युवक की गंगा व कटरी में तलाश की| लेकिन फिलहाल सुराग नही लगा| 
जनपद हरदोई के पाली कुआंडांडी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी| तहरीर में कहा कि थाना राजेपुर राठौरी में 35 बीघा गेंहू की फसल की थी| जिसको काटने के लिए सुनील अपने पुत्र दीपक कुमार के साथ आया था| गेंहू को बोरे में भरकर ट्रेक्टर पर लदा और खड़ा कर दिया| मौसम खराब होने के चलते दीपक अपनी बुआ के घर तिरपाल लेनें चला गया| उधर से दीपक को बुआ का लड़का श्यामवीर 
दीपक की भरखा तिराहे पा खड़ी ट्रेक्टर ट्राली पर छोड़कर चला गया| जिसके बाद से दीपक लापता है| पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद एक नजदीकी युवक को हिरासत में लिया| पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली|
जाँच के दौरान पुलिस को कुछ अनहोंनी का शक हुआ| तो हिरासत में लिए गये युवक को लेकर प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सोलंकी, उपनिरीक्षक श्याम बाबू आदि गंगा किनारे कटरी में दीपक की तलाश की ,लेकिन कोई पता नही चला| प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद ही कार्यवाही होगी| 
कटरी में लापता युवक की तलाश, करीबियों पर शक



