औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं की परखी नब्ज, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की प्रगति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, चल रहे निर्माण कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, 15वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जांच की गई।
जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कर वसूली की स्थिति पर असंतोष जताते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचना चाहिए, किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की