फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)ओवरलोड वाहनों पर पुलिस पूरी तरह से शिकंजा नही कस पा रही है|जिससे आये दिन हादसे हो रहें हैं| गुरुवार को फिर एक बाद ओबर लोड के चक्कर में हादसा होते-होते बच गया|
थाना क्षेत्र के तहसील अमृतपुर के निकट ओवरलोड गेहूं भरा ट्रैक्टर मिर्जापुर से शाहजहांपुर के लिए जा रहा था| ओबर लोड ट्रैक्टर का बड़ा पहिया अचानक निकल गया| जिससे बड़ा हादसा टल गया| विगत महीने तहसील के निकट आलू भरे ट्रैक्टर की भिडंत हुई थी| आलू भी ओबर लोड था| थानाध्यक्ष मोनू शाक्य ने बताया कि जांच की जायेगी | 

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस नहीं कस पा रही शिकंजा



