लखनऊ:पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागकर उन्हें नस्तेनाबूत कर दिया|इस ऑपरेशन में 70 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है| भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रदेश में बुधवार को रेड अलर्ट घोषित किया गया है|

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। यूपी पुलिस सतर्क है और संसाधनों से लैस है। राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जय हिंद!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश में जारी हुआ रेड अलर्ट

