फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जोगराज स्ट्रीट स्थित एशियन सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ। स्पून बैलून गेम में सौरव विजेता रहे, जबकि कप बैलून गेम में प्रवेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रस्तुतियों में अनामिका, अंकिता, राशि एवं स्मृति ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश चौहान ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर सराहना बटोरी। वहीं केशव और शौर्य ने गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए। कार्यक्रम में काउंसलर फाल्गुनी भैरवानी, फैकल्टी सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा, सुपर्णा मिश्रा, राधिका सोमवंशी रहे |
एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में नववर्ष में रंगारंग कार्यक्रम



