एबीवीपी ने फूंका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला

फर्रुखाबाद:पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या करने के विरोध में परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
संगठन के प्रदेश सहमंत्री अभिषेक वाथम के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुये| इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया और नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओ की हत्या से परिषद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
बंगाल सरकार के इशारों पर पुलिस ने की कार्रवाई
संगठन ने नारेबाजी के साथ आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार के इशारों पर पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और गोली चलाई। इसमें कार्यकर्ताओं की मौत हुई|
इस दौरान जिला संयोजक आकाश वाजपेयी, शिवम कुशवाह, \विशाल पाण्डेय,अभिषेक गुप्ता, देव वाथम शिवम शर्मा आदि रहे|