एनएचएम कर्मियों व सरकार के बीच समझौता,हड़ताल खत्म

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:अपनी मांगों को लेकर बीते 12 दिन से प्रदर्शन कर रहे यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त हो गयी|जिसके बाद एनएचएम कर्मी काम पर लौट आये|
नगर ने लोहिया जिला अस्पताल में चल रहा एनएचएम कर्मियों का आन्दोलन समाप्त | जिसमे संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपने काम पर वापस लौट आये| संगठन के अध्यक्ष डॉ० गौरव वर्मा व महामंत्री नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बीते शुक्रवार को शाम संगठन के प्रदेश नेतृत्व व मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय के साथ वार्ता हुई| जिसके बाद मांगो पर सहमति बन गयी|
जिसके बाद सभी एनएचएम कर्मी काम पर वापस लौट आये| मीडिया प्रभारी साबिर हुसैन ने बताया कि इसकी जानकारी संगठन ने लिखित रूप में सीएमओ डॉ० अरुण कुमार को शनिवार को दे दी|