फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात चोरों नें एक ही रात में पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी| चोरों नें एक ही रात में तीन दुकानों की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और लाखों का सामान व नकदी साफ कर दी| पुलिस नें मामले की पड़ताल की| पुलिस घटना के संदिग्ध होनें का दावा कर रही रही है |
थाना क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर पमारान बदायूं मार्ग पर श्याम सिंह की कृषि बीज व दवा की दुकान है| चोरों नें बीती रात दुकान के पीछे लगे जंगले को तोड़कर प्रवेश किया और दुकान में रखी लगभग 85 हजार रूपये कीमत की दवा चोरी कर ली| उसी दुकान से एक सोनें की अंगूठी व 3 हजार की नकदी भी चोरी कर ली| पड़ोस में नंदराम की मोबाइल की दुकान से 30 हजार रूपये कीमत के 25 मोबाइल चोरी कर लिये, पास ही मुनेन्द्र का जनसेवा केंद्र है जिसके भी पीछे का जंगला तोड़कर चोरों नें मुनेन्द्र की दुकान में प्रवेश किया | चोरों नें मुनेन्द्र की दुकान से भी 30 हजार का सामान चोरी किया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, चौकी इंचार्ज विमल कुमार, दरोगा श्याम सिंह, दारोगा कल्लू सिंह नें मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल की | थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है| जांच की जा रही है| 



