उपचुनाव में मायादेवी 223 व प्रमोद 116 मतों से विजयी

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीते दिन हुए दो ग्राम पंचायतों के उपचुनाव का परिणाम मंगलवार दोपहर तक सामने आ गया| जिसमे शमसाबाद के गंगलऊ परमनगर में माया देवी व नवाबगंज के सलेमपुर दुंदेमई में प्रमोद कुमार नें जीत दर्ज करायी|
मंगलवार सुबह आठ बजे से विकास खंड नवाबगंज और शमसाबाद में मतगणना करायी गयी| जिसके चलते शमसाबाद में माया देवी ने 223 वोटों से जीत दर्ज की| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी| उन्हें कुल कुल 583 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर प्रत्याशी नीलम देवी रही जिनको कुल 360 वोट मिले। आरो देवेंद्र कुमार ने प्रत्याशी माया देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। ब्लॉक नवाबगंज के गांव सलेमपुर दुंदेमई में उपचुनाव में प्रमोद कुमार ने 116 वोटों से जीत दर्ज कर ली। आरओ सैयद शहनवाज हैदर आबिदी ने प्रमोद कुमार को प्रधान पद पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।