फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर की यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहें हैं | यातायात व्यवस्था में ई-रिक्शा ग्रहण का कार्य कर रहे हैं | नगर में हजारों की संख्या में ई-रिक्शा चल रहे हैं | जिनको अनुशासन से सड़क पर चलानें का खाका यातायात पुलिस नें पालिका से मिलकर तैयार किया है| लिहाजा वह उनको निर्धारित रूट पर चलने के लिए ई-रिक्शों पर रूट नम्बर डाले जा रहें हैं | जिसके तहत जो रूट नंबर ई-रिक्शा पर अंकित होगा उसी रुट पर उसका आवागमन हो सकेगा |
दरअसल यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए कुल 23 रूट निर्धारित किये हैं| जिस पर तय संख्या के हिसाब से ई-रिक्शा दौड़ेंगे| यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर के रोडबेज बस अड्डे पर अभियानं चलाकर ई-रिक्शों पर रूट संख्या अंकित की | जिसके तहत लगभग एक सैकड़ा ई-रिक्शों पर रूट नंबर अंकित किया गया| 23 रूटों पर फिलहाल ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था बनायी जा रही है|
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि ई-रिक्शों पर रूट संख्या अंकित करनें का लक्ष्य लगभग एक सप्ताह का लिया गया है| लाल दरवाजे बस अड्डे पर फिलहाल रूट नम्बर अंकित किए जा रहे हैं | 
ई-रिक्शों पर रूट संख्या अंकित करनें का अभियान तेज



