ईद मिलादुन्नबी: जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा सैलाब, सरकार की आमद मरहबा के गूंजे नारे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर शुक्रवार रात शहर के साथ ही अन्य जगहों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी में हांथों में इस्लामी झण्डें और सिर पर हरी पगड़ियां बांधे नबी के दीवानों का सैलाब उमड़ा|
पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-विलादत के मौके पर शहर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। घरों व सड़कों पर रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए। शुक्रवार रात अकीदतमंदों ने घरों में चरागा कर फातहा दिलाई। नगर व कस्बों में शुक्रवार को जुलूस निकाल गए, जिसमें अकीद तमंदों को सैलाब उमड़ा। रोशनी और नात-ओ-कलाम से सराबोर यह जुलूस शहर भर में रौनक बिखेरता रहा। फर्रुखाबाद शहर में रकाबगंज चौराहा मस्जिद जान खां अली से देर शाम को सदर सीरत कमेट काजी सैय्यद मुताहिर अली ने जुलूस की शुरुआत रकाबगंज से की| जुलूस शहर के मुख्य मार्ग तिकोना पक्का पुल किराना बाजार चौक नेहरू रोड घुमना बाजार होता हुआ मदरसा मुफ्ती साहब नित्य गंज पहुंचेगा वाहन जुलूस सभा के परिवर्तित हो जाएगा, मरकजी गाड़ी पर ध्वनि पर नात शरीफ और चौक बाजार में एलुमन की तकरीर होगी ‘सरकार की आमद मरहबा’ व ‘या रसूल या रसूल’ जैसे नारों से गलियां गूंज उठीं। इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। जुलूस के रास्ते पर सामाजिक संगठनों, विभिन्न धर्मो के लोगो ने स्टाल लगाकर चाय, पानी आदि की व्यवस्था की थी। सीरत कमेटी के सेक्रेटरी गुलजार खान आसिफ कुरेशी हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी, शफीक हुसैन, अफरोज आलम खान उर्फ मल्लू, राजा शमसी सभासद असलम अंसारी सभासद, फुरकान अहमद खान, भाजपा नेता विश्ववास गुप्ता, संजय गर्ग आदि रहे| जगह-जगह शरबत के पिलाया जा रहा था तो वहीं कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में पक्का पुल पर लोगों को शरबत और पानी पिलाया गया l फर्रुखाबाद में हमेशा गंगा जमुना की तहजीब कायम रखी l
कमालगंज में शान्तिपूर्ण ढंग से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
कमालगंज संवाददाता: शुक्रवार को कमालगंज में रामलीला मैदान के निकट एकत्रित होकर मुख्य मार्ग से चलकर मण्डी समिति में पंहुचकर जुलूस का समापन किया गया। जुलूस हाजी मुवीन नूरी, सज्जादानशीन अजीजुलहक, गालिब मियाँ की सरपरस्ती में निकाला गया। जिसमें लगभग आधा सैकड़ा गाँव के सैदाईयो ने भाग लिया। नूर वाला आया है, नारे तकबीर अल्लाह-हु-अकबर और सरकार की आमद मरहबा की सदायें बुलन्द होती रही। हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर शांति व एकता का संदेश दिया। जुलूस के दौरान जगह-जगह फल, हलवा, जूस, शरबत व पानी बोतल और मिठाइयों से स्वागत किया गया। इस दौरान समाज और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। पुलिस प्रशासन ने शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुख्ता इंतजामात किये। अली दराज खां, सलाउद्दीन पहलवान, वारिस पठान, राहत शेख, पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी आदि ने खुद व्यवस्था देखी।
मोहम्मदाबाद में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिया अमन का पैगाम
मोहम्मदाबाद संवाददाता: कस्बा में सुबह 8:30 बजे जमा मस्जिद नूरी से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया जुलूसे मोहम्मदी ने कस्बे के शिवाजी नगर, राजीव नगर, किदवई नगर से होते हुए सर्राफा मार्केट से संकिसा रोड से पहुचा वहां से आजाद नगर से होते हुए सीधा संकिसा रोड से मैन चौराहा होते हुए बेवर रोड पर आया तथा कोतवाली गेट से निकलकर सीधे जमा मस्जिद नूरी पहुंचा। जमा मस्जिद नूरी में मस्जिद के ईमाम मौलाना नूरुल हसन किवला ने फाताह खानी की। कमेटी में शामिल अध्यक्ष नूर अहमद खान कोषाध्यक्ष अकबर मंसूरी सदस्य रफीक अहमद ,इरफान मंसूरी, मोहम्मद इस्लाम शाह, उस्मान मंसूरी, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, उमर खान, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, जुवैर खान, जैनुल सिद्दीकी, आसिफ मंसूरी आदि लोग ने कमेटी की व्यवस्था को संभाल तथा जुलूस से मोहम्मदी को सा कुशल संपन्न करवाया । कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे|