मैंनपुरी:(जेएनआई न्यूज) सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जनपद मैंनपुरी के एक 26 वर्षीय युवक की फर्रुखाबाद की एक महिला से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच दोस्ती काफी आगे बढ़ गई। महिला फिल्टर लगाई तस्वीरें युवक को भेजती थी। हुस्न की मल्लिका बनी महिला को देखकर ही युवक उस पर मोहित हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंधों वाली बातें शुरू हो गई। महिला ने बाद में शादी का दबाव बनाना शुरू किया। इसके बाद युवक को उसकी असलियत का पता चला। उसके 52 वर्षीय होने की जानकारी मिली। महिला जब धमकी देने लगी तो युवक ने उसकी हत्या कर दी।
दरअसल, मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त जनपद फर्रुखाबाद निवासी रानी के रूप में हुई| पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई| पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए तीन टीमों को लगाया| 11 अगस्त की सुबह 9 बजे जनपद मैनपुरी के खरपरी बंबा की पटरी से नगला गहियर की तरफ जाने वाले मार्ग पर झाड़ी में एक महिला के
शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। 72 घंटे बाद पुलिस ने अज्ञात में ही पोस्टमार्टम कराया व शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली के दरोगा राजेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का एफआईआर दर्ज की। पुलिस की कई टीमें हत्या के खुलासे के लिए लगायीं गयीं| शव मिलने के बाद लगभग 20 दिन बाद पुलिस ने एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरपुरा निवासी अरुण राजपूत पुत्र मुन्नालाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। मृतका की शिनाख्त रानी के रूप में हुई| मैनपुरी पुलिस के मुताबिक मृतक महिला 52 वर्षीय रानी राजेपुर थाना क्षेत्र के जिठौली निवासी राजपाल सिंह सोमवंशी की पत्नी थी और आरोपी 26 वर्षीय अरुण राजपूत की दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी| रानी के चार बच्चे भी हैं|
मैनपुरी के एसपी सिटी अरुण कुमार नें बताया कि आरोपी अरुण वह गुड़गांव में ट्रैक्टर चलाता है। डेढ़
साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर मृतका रानी से दोस्ती हुई थी। रानी ने उसे अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर दे दिया। दोनों में बातें होने लगी। कई बार दोनों फर्रुखाबाद के होटल में मिले। इसके बाद रानी ने उससे रुपयों की मांग शुरू कर दी। रुपये न देने पर उसे और उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देने लगी। उसने शादी करने का भी दबाव बनाया। इससे वह परेशान हो गया था। 8 अगस्त को महिला ने
कई बार युवक को फोन कर धमकाया। इसके बाद उसने फैसला किया कि वह रानी को मैनपुरी बुलाकर हत्या कर देगा। साजिश रच कर उसने बीते 10 अगस्त को रानी को मैनपुरी बुला लिया। उसी दिन रानी भावंत चौराहे पर दोपहर 12:30 बजे युवक से मिली। इसके बाद दोनों खरपरी बंबा की तरफ चले गए। इसी दौरान आरोपी अरुण रानी के पीछे चला गया। उसने गर्दन पर रखी चुन्नी से गले में फंदा डालकर कस दिया। रानी जब तक गिर नहीं गई, तब तक वह चुन्नी को गले में कसता रहा। इसके बाद गांठ लगा दी। आरोपी अरुण को जब विश्वास हो गया कि रानी की मौत हो गयी है तो वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकला।
इंस्टाग्राम फिल्टर का कमाल! 52 वर्षीय महिला बनी हुश्न की रानी, 26 साल के युवक को हुआ इश्क, फिर कत्ल

