फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) इंवर्टर ठीक करने के दौरान अचानक करंट लगने से युवक गंभीर हो गया| उसे परिजनों नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कैटहा ककरईया निवासी स्वर्गीय राजवीर राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र विकास घर के भीतर इंवर्टर ठीक कर रहा था, उसी दौरान अचानक विकास को इंवर्टर का जोरदार करंट लगा, जिससे वह गंभीर हो गया| उसे परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आये,जहाँ उसे मृत घोषित किया गया| जिससे परिजनों में चित्कार मच गयी| मृतक की माँ शारदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|



