इंटर कालेज के अध्यापकों ने डीआईओएस कार्यालय में की अभद्रता, एसपी को शिकायत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने उनके लिपिकों से अभद्रता करनें के मामले में एसपी को तहरीर दी गयी है| वहीं डीआईओएस नें आरोपी शिक्षकों के कालेज को नोटिस जारी किये गये हैं |
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह नें पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि मंगलवार को उनके कार्यालय पर क्रिश्चियन कालेज के सहायक अध्यापक यादवेन्द्र परिहार व महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद के सहायक अध्यापक प्रवेश शाक्य दोपहर लगभग 1:55 पर उनके कार्यालय कक्ष में आये और जोर-जोर से चिल्लानें लगे| असंसदीय व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया| उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की| जिससे कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार मिश्रा व प्रेम चन्द्र को शासकीय कार्य को अपने हित लाभ के लिए करनें का दबाब बनाने की धमकी डीआईओएस के सामने दी गयी| उन्होंने सहायकों को भयभीत कर सरकारी कार्य बाधित करनें का प्रयास किया| डीआईओएस ने लिखित पत्र में कहा कि यह आचरण नियमावली नियमों के विपरित है|
आरोपी शिक्षकों के कालेज प्रबंधकों को नोटिस जारी
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह नें बताया कि कार्यालय में हंगामा करनें वाले अध्यापकों के कालेजों में प्रबन्धक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किये गये हैं| एसपी को दोनों शिक्षकों पर कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र भेजा है| इसके साथ ही संयुक्त शिक्षा निर्देशक कानपुर मंडल को भी पत्र भेजा गया है|