आशा भोसले की बेटी और लता मंगेश्कर की भांजी वर्षा भोसले ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 50 साल की वर्षा अपने निजी जीवन को लेकर डिप्रेशन में थीं और वो साल 2008 में भी इसी तरह की कोशिश कर चुकी थीं। साल 2008 में एक साथ ढेर सारी नींद की गोलियां खाने के बाद उन्हें मुंबई के ही जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्षा भोंसले का तलाक हो चुका है इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहती थी। वर्षा मीडिया के सामने भी कभी कुछ नहीं कहती थी और हमेशा मीडिया से बचती नजर आती थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्षा फिल्मों में एक्टिंग करना चाहती थी लेकिन मंगेशकर परिवार ने कभी उन्हें इस चीज की इजाजत नहीं दी जिसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। बताया तो यह भी जा रहा है कि आशा भोंसले व उनकी बेटी वर्षा के रिश्तों में कभी मिठास नहीं थी
मालूम हो कि मुंबई के पेडर रोड स्थित अपार्टमेंट में ही भोसले परिवार रहता है। लता मंगेश्कर का घर भी यहीं पर है। गौरतलब है कि मां आशा की तरह ही वर्षा ने भी प्लेबैक सिंगिंग की है। कई मौकों पर उन्हें उनकी मां के साथ संगीत समारोह में देखा गया। वर्षा कई अखबारों और वेब पोर्टल्स में लेख और कॉलम आदि भी लिखा करती थीं।
बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर ही लोग घर में दाखिल हुए। आनन-पानन में वर्षा को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लता मंगेश्कर ने खुद आशा भोसले को फोन पर इसकी जानकारी दी है। आशा कॉन्सर्ट के सिलसिले में सिंगापुर गई हुई हैं। पुलिस यह जांचने की कोशिश कर रही है कि जब वह डिप्रेशन में थी तो उसके हाथ रिवॉल्वर कैसे लग गई।


