आलू मंडी में लौटी रौनक, आमद में उछाल के साथ भाव भी चढ़े

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आलू मंडी में आज 1 दिसम्बर, सोमवार को आमदनी और दाम दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिली। किसानों और व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई।
आज ज्यादातर आलू की बिक्री 451 से 585 प्रति पैकेट के बीच हुई। बढ़ी हुई आमद के बावजूद मांग मजबूत रहने से रेट में तेजी का रुझान बना रहा। सुबह से ही व्यापार सक्रिय रहा और खरीददारों की भीड़ मंडी में दिखाई दी। मंडी सूत्रों के अनुसार आज लगभग 5000 पैकेट आलू की आमद दर्ज की गई, जो पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रही। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में त्योहारों और प्रोसेसिंग यूनिटों की मांग बढ़ने पर रेट में और सुधार संभव है। मंडी में कारोबार सामान्य रूप से चला और किसानों ने बढ़े हुए भावों का स्वागत किया।