आलू की फसल की करायी क्राफ्ट कटिंग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा की मौजूदगी में आलू की फसल की क्राफ्ट कटिंग करायी गयी| जिसमे उत्पादन का आंकलन किया गया|
मुख्य विकास अधिकारी नें ग्राम पंचायत खंडोली में आलू की फसल की क्रॉप कटिंग करायी| इसके बाद ग्राम पंचायत खंडोली के गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी पंचायत, पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम सचिव एवं गोपालक मौजूद रहे| ।
निरीक्षण के समय कुछ गोवंशों की ईयर टैगिंग नहीं पायी गयी, सीडीओ नें पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया की सभी गोवंशों की ईयर टैगिंग कराई जाये तथा अच्छे गोवंशों को अलग करके उनकी नस्ल सुधार करें| जिससे गौशाला की आय बढ़ सके। ग्राम सचिव द्वारा गौशाला में 135 कुंतल भूसा व 18 बोरी दाना होना बताया गया। ग्राम सचिव को गौशाला की साफ सफाई कराने एवं हरे चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।