फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद फर्रुखाबाद में आर्म रैसलिंग में फर्रुखाबाद के दो खिलाड़ियों को निर्णायक की उपाधि मिली है|
मुरादाबाद के प्रिंस रोड स्थित होटल साईं पैलेस में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं प्रशिक्षक प्रशिक्षण कोर्स का सफल आयोजन हुआ| जिसमें जनपद फर्रुखाबाद के दो खिलाड़ियों देवेश यादव तथा आदित्य राठौर ने प्रतिभाग कर निर्णायक की उपाधि प्राप्त की| आर्म रैसलिंग फर्रुखाबाद के कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह ने बताया जल्द ही आर्म रेसलिंग ऑफ फर्रुखाबाद संगठन का गठन कर आर्म रैसलिंग का प्रचार -प्रसार जनपद में किया जाएगा । आर्म रैसलिंग नॉन ओलंपिक खेल है तथा पाइथन खेलों का हिस्सा है।
आर्म रैसलिंग में फर्रुखाबाद को मिले दो निर्णायक



