फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आत्महत्या के लिए उकसानें में पुलिस नें पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है| 
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम विलाबलपुर निवासी निर्मल कुमार पुत्र विश्राम सिंह नें मुकदमा दर्ज कराया|जिसमे बीते दिन दी गयी तहरीर बदल दी| दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीते 14 अप्रैल को शाम 8:30 बजे उसकी भतीजी नन्ही अंकित पुत्र सोबरन के घर के सामने से गुजर रही थी| उसी दौरान अंकित नें नन्ही के साथ गाली-गलौज किया| घर पर बनाते पर नन्ही का पिता मनोज शिकायत करनें उनके घर गया तो आरोपी अंकित व उसके पिता सोबरन नें मनोज के साथ गाली-गलौज सभी के सामने कर दिया| जान से मारनें की धमकी दी| मनोज सार्वजनिक रूप से की गयी बेज्जती बर्दास्त नही कर सका और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया| मनोज पत्नी गीता को खेत में बेहोश पड़ा मिला| 108 एम्बुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| जाँच उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह को दी गयी है| 
आत्महत्या के लिए उकसानें में पिता-पुत्र फंसे



