आत्मनिर्भर भारत अभियान, नई पहचान का प्रतीक: प्रतिभा शुक्ला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर प्रोफेशनल मीट एवं वंदे मातरम् संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ, जिसे महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रस्तुत किया। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन को प्रेरित किया था। इस गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने तुष्टीकरण की राजनीति के कारण इस गीत का विरोध किया, जबकि मोदी सरकार ने इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नीति नहीं, बल्कि यह भारत की नई पहचान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। आज का भारत किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं, बल्कि विश्व पटल पर नई ऊर्जा के साथ अग्रसर है। केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जीएसटी दरों में बदलाव और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से छोटे उद्यमियों को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब एक जनआंदोलन बन चुका है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भारत की युवा आबादी देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेना होगा। सरकार ने बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। आज गांव-गांव में रोजगार और उद्योग के नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने स्थानीय उद्योग और उत्पाद को आगे बढ़ाने का संकल्प ले, तो भारत शीघ्र ही दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया, अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना ने की तथा आभार कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अजीत महाजन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ल, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता पाठक, सुनील रावत, हिमांशु गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, विजेंद्र अग्निहोत्री उर्फ मामा, संजय सिंह, कृष्णमुरारी राजपूत, सर्वेश कुशवाहा, शिवम दुबे, दिनेश मिश्रा आदि रहे|