आतिशबाजी चलानें के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, जबाबी मुकदमा

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)आतिशबाजी चलानें के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट लाठी-डंडे चल गये| जिसमे दोनों पक्षों नें जबाबी मुकदमा दर्ज कराया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरामनगर मदनपुर में बीते 20 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे पटाखे चलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये l दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे ईंट पत्थर चले l एक पक्ष से रामचंद्र सिंह की पत्नी सुशीला व दूसरे पक्ष से आसाराम की पत्नी सुमन पुत्री अंजू व पुत्र शिवा घायल हो गए l थाना पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है l दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर गाली गलौच कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है l एक पक्ष से आसाराम ने रजनेश, हरेंद्र ,महेंद्र, बंटू रनवीर सिंह एवं रामचंद्र सिंह तथा दूसरे पक्ष से रजनेश ने आशुतोष, ऋतिक ,आसाराम गुरुवेश, चंदन एवं कल्लू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है l पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है