फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा के जल स्तर में अचानक बढ़ने लगा है| सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक गंगा का जल स्तर 15 सेंमी बढ़ गया|
बीते रविवार को गंगा का जल स्तर 136.45 सेमी. था| सोमवार सुबह लगभग 8 बजे भी गंगा का जल स्तर 136.45 ही दर्ज किया गया| लेकिन शाम को चार बजे गंगा में अचानक उफान आ गया| सोमवार शाम चार बजे गंगा का जल स्तर 136.60 हो गया| जबकि गंगा में खतरे का निशान 137.10 मीटर पर अंकित है| नरौरा बांध से 62053 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| 



आठ घंटे में 15 सेंमी बढ़ा गंगा का जल स्तर



