फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हर साल 15 अगस्त को भारत एक नए उत्साह और उमंग के साथ अपनी आजादी का जश्न मनाता है। लाल किले से लेकर गांव की चौपाल तक, तिरंगे का मान और गौरव अपनी पूरी आभा के साथ लहराता है। यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन लाखों शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलाई। लिहाजा बाजारों में जमकर
79वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की खरीददारी हुई| बाजार गुलजार नजर आये|
स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों ने बाजार में दुकानों से सजावट के सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। गुरुवार को सबसे अधिक तिरंगे व पर्व से जुड़ा सामान स्टेशनरी बेचने वालों की दुकानों पर सजा हुआ दिखा। तिरंगे में दुकानों पर सजा सामान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। शहर में अनेक स्थान पर तिरंगे झंडे की दुकानें सज गई हैं। यहां छोटे-बड़े झंडे, तिरंगे
स्टीकर, टोपियां, पटुका, टेबल फ्लैग, पट्टियां और ब्रोच आदि की खूब खरीदारी हुई। आजादी का जश्न
मनाने के लिए लोग सफेद कुर्ता, हरी जींस और केसरिया पटुका की भी खरीद रहे हैं। शहर क्षेत्र में दुकानदार यश कुमार ने बताया कि वैसे तो 15 अगस्त पर हर साल लोग तिरंगा झंडा और अन्य आयटम खरीदते हैं, लेकिन इस बार युवाओं में जोश अधिक दिखाई दे रहा है। वे कलाई बैंड (रिस्ट बैंड), ब्रोच और वाहनों पर लगाने के लिए छोटे-छोटे तिरंगे झंडे की खरीदारी कर रहे हैं। 

आजादी के जश्न पर दिखा जोश और जज्बा, पूर्व संध्या पर जमकर खरीदारी



