फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद में अवैध रूप से आतिशबाजी के भंडारण व विक्रय पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी
कार्रवाई करते हुए 54 कार्टन आतिशबाजी बरामद की है। इस दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
थाना कम्पिल पुलिस ने 13 अक्टूबर को दो अलग-अलग अभियोगों में कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने 32 कार्टन आतिशबाजी बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में थाना
कम्पिल पुलिस ने उसी दिन 14 कार्टन आतिशबाजी जब्त की और एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना नवाबगंज पुलिस ने 12 अक्टूबर को अभियान के दौरान एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 8 कार्टन आतिशबाजी बरामद की गई।
अवैध आतिशबाजी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 कार्टन बरामद, तीन गिरफ्तार



