अमेठी में जगह-जगह राहुल गांधी का विरोध

rahul virodhलखनऊ:कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में कई जगह पर विरोध का भी सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका तो गांवों में कई जगह पर उनके विरोध में लोग पोस्टर-बैनर भी लेकर खड़े दिखे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ उनका पुतला भी फूंका। ग्रामीण क्षेत्र में लोग कई जगह पर पोस्टर व बैनरों के साथ तैनात मिले। बैनरों पर राहुल गांधी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नारे लिखे थे।