अबैध मिट्टी खनन पकड़ने पर प्रधान पति व कानूनगो में गाली-गलौज,विवाद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:अबैध मिट्टी खनन कर जा रहे ट्रेक्टर को पकड़ने पर कानून-गो व प्रधान पति में जमकर विवाद व गाली-गलौज हो गया| जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहे के निकट अबैध रूप से खनन की मिट्टी लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टर कानून-गो विजय शंकर पाठक ने पकड़ लिए| जिसके बाद अमेठी कोहना की प्रधान विमला देवी के पति देवेन्द्र सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ सूचना मिलने पर आ गये| प्रधानपति ने कई राजस्व अधिकारियों पर रुपया लेकर मिट्टी खनन कराने का आरोप लगाया|जिसके बाद कानून-गो व प्रधानपति में जमकर नोकझोक हो गयी| कानून-गो ने सूचना अधिकारीयों को दी|
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पवन गुप्ता मौके पर आ गये| उन्होंने समझाने का प्रयास किया| तो पवन यादव,अमित,राजू मंगलेश आदि ट्राली के सामने बैठ गये| शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गयी| उन्होंने काफी समझाने के बाद मामले को शांत किया|