फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) खेत में गयी महिला पर दरिन्दे ने हमला कर दिया|महिला अपनी आबरू बचानें के चलते दरिंदे से भिड गयी| दाल गलती ना देख दरिन्दे से महिला की गर्दन दराती से काट दी जिससे वह घायल हो गयी| महिला नें थाना पुलिस को सूचना दी| 
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला नें बताया कि वह शाम को चार बजे खेत की तरफ गयी थी| उसी दौरान किशनलाल पुत्र जैप सिंह निवासी भरखा आ गया| वह महिला को पकड़कर मक्के के खेत में 
खीचनें का प्रयास किया| जिससे महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की| कांटे वाले तार पड़े थे उसी पर उठाकर पटक दिया| आरोपी नें गर्दन पर दराती से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन कट गयी और महिला लहुलुहान हो गयी| थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलनें पर जाँच की जायेगी| 








अबरू लूटने में नाकाम दरिन्दे नें महिला का रेता गला, लहुलुहान



