फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपमान का बदला लेनें के लिये पंचायत सहायक को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया था| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार किया है|
थाना मेरापुर के ग्राम साहबगंज निवासी 30 वर्षीय पंचायत सहायक नितिन कुमार राठौर उर्फ रामू पुत्र रामनरेश सिंह की हत्या ईंट से सिर कुचलकर कर दी गयी थी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की| विवेचना के दौरान आरोपी भूरे उर्फ समरवीर पुत्र जगवीर निवासी साहबगंज को गिरफ्तार किया| एसपी आरती सिंह नें पुलिस लाइन में बताया कि आरोपी समरवीर प्रधान के काम देखता था| पंचायत सहायक
नितिन उसको प्रधान का चमचा कहकर अपमानित करता था| 25 जून को भी कमलेश के घर के सामने गणेश पुर चौराहे के निकट नितिन उर्फ रामू, अनुराग, अरविन्द, संजय, रावेन्द्र उर्फ रामू के सामने नितिन नें अपमानित किया| जहाँ उसने नितिन को मौत के घाट उतारने का फैसला किया| वह रात में प्रधान के घर में ही सोया और मौका देखकर नितिन के पास उसके घर पंहुचा और घर के बाहर सो रहे नितिन का ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी| पुलिस नें आरोपी के पास से खून से सनी ईंट व खून से लतपथ कपड़े बरामद किये| 

अपमान का बदला लेनें को पंचायत सहायक को उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार



