फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अनियंत्रित रोडबेज बस अचानक खड्ड में घुस गयी| जिससे सबारियों में हड़कंप मच गया| लेकिन कोई हताहत नही हुआ| ग्रामीणों की भीड़ लग गयी|
गुरूवार को जनपद बदायूं डिपो की बस को चालक मनोज पुत्र प्रमोद निवासी धनिया बदायूं लेकर जा रहा है| उसी दौरान अचानक गूजरपुर पमारान के निकट बस अचानक ब्रेक का पैडल फंसने से बस अनियंत्रित हो गयी| जिससे बस अनियंत्रित खड्ड में घुस गयी| रोडवेज बस में लगभग 30 सबारियां सवार थी, अगर गाड़ी पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था| जिला उपधिकारी अतुल कुमार, तहसीलदार कर्मवीर मौके पर पंहुचे और हालचाल लिये|
अनियंत्रित रोड़बेज बस खाई में घुसी, बड़ा हादसा टला



