फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढिलावल स्थित एक बाग में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लोहिया अस्पताल शवगृह भिजवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय वृद्व का शव बाग में पड़े होने की सूचना आईटीआई चौकी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी के कुछ सिपाही मौके पर पहुंचे और वृद्व को तकरीबन रात 12 बजे लोहिया अस्पताल के शवगृह ले आये। जहां उसका पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा।




