फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा मैदान फतेहगढ़ पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चल रही अग्निवीर भर्ती का शनिवार को चौथा दिन था| जिसमे सीतापुर, लखीमपुर व बदायूं की दातागंज तहसील के युवकों ने भर्ती रैली में भाग लिया| 
रैली का आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ के तत्वावधान में स्टेशन कमांडर फतेहगढ़ छावनी फतेहगढ़ नागरिक प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है| 29 जनवरी से 6 फरवरी तक चलने वाली रैली में कुल 1230 बुलावा पत्र भेजा गया था। जिसमे 941 युवक भर्ती रैली में शामिल होनें फतेहगढ़ पंहुचे | जिसमे से कुल 450 नें दौड़ की प्रक्रिया को पास कर लिया| 9 दिन चलने वाली भर्ती के लिएलगभग 10 हजार से अधिक युवा प्रतिभाग करेंगे। भर्ती प्रक्रिया में एआरओ बरेली के तहत आने वाले सभी जिलों के अभ्यर्थियों को बुलावा भेजा गया है।
रविवार को दौड़ेंगे बदायूं के युवा
2 फरवरी यानी रविवार को जनपद बदायूं (केवल बिल्सी, बिसौली, बदायूँ, सहसवान तहसील) के युवा अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेंगे|
अग्निवीर भर्ती में दौड़े सीतापुर, लखीमपुर व बदायूं के 941 युवक



