फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)पत्नी से विवाद होने से शराबी ने अपनी झोंपड़ी को आग के हवाले कर दिया| देखते ही देखते आग पुरें गाँव में फ़ैल गयी | जिसके बाद गाँव की लगभग एक सैकड़ा झोपड़ी जलकर राख हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा की मढैया निवासी शराबी राजेन्द्र पुत्र रामपाल का अपनी पत्नी वितोली देवी से विवाद हो गया| उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी| जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे वहां से भगा दिया | राजेन्द्र कटरी की तरफ चला गया| तकरीबन सुबह 9 बजे वह पुन: घर लौटा और गाली-गलौज करते हुये अपनी खुद की झोपड़ी में आग लगा दी|