फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा नें समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर के चित्र से आधा चेहरा काट कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चेहरा लगाने के विरोध में आंबेडकर प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया|
जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा के नेतृत्व में सांसद मुकेश राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध करने के लिए सभी जेएनवी रोड भोलेपुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने डॉ. 
अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| सपा के इस घोर कृत का विरोध करते हुए पैदल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखी हुई तखतिया पकड़ी हुई थी| समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी ने 
डॉ. आंबेडकर के चित्र को काटकर उसके स्थान पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का चित्र लगाया जो कि यह सपा की एक ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा सपा द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र से छेड़छाड़ करना जो की एक घोर निंदनीय अपराध है, इससे समाज के दलित पिछड़े वंचित शोषित वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस 
पहुंची है| डॉ. आंबेडकर महामानव थे, वह सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि समाज सुधारक भी थे| सपा ने कभी भी डॉ अंबेडकर के विचारों को नहीं अपनाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. अंबेडकर को कभी समझा नहीं क्योंकि सपा एक परिवारवादी और जातिवादी राजनीतिक दल है| 
सपा की छोटी मानसिकता पर विचार करने की आवश्यकता है। इससे सपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, महेंद्र सिंह कटियार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, अभय कठेरिया ऋषि पाल सिंह, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, धर्मेंद्र राजपूत संजय सिंह शशांक शेखर मिश्रा, अमन अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, वीर बहादुर पाल, शिवम दुबे नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।








अखिलेश यादव के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी



