अक्षय तृतीया की तैयारी में जुटा सराफा बाजार, क्या चमकेगा कारोबार ?

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इसे लेकर नगर के बाजारों के सर्राफा कारोबारी तैयारी में जुट गए हैं। वह हल्के और डिजाइनर गहनों का स्टॉक जुटा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि हल्के गहनों की अधिक मांग होती है|

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। सहालग के सीजन में सोने चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद ज्वेलरी की दुकानों पर रौनक बरकरार है। शनिवार व रविवार को 24 कैरेट सोना 97,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 98,000 रुपये प्रति किलो बिका। अक्षय तृतीया को धनतेरस की तरह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर सोने चांदी की खरीदारी विशेष शुभ होता है। सहालग का सीजन भी चल रहा है। अक्षय तृतीया को तीन दिन शेष है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने चांदी के भाव में तेजी बनी है। हालांकि, चार दिन से भाव स्थिर है। आगे भाव बढ़ भी सकता है। इसे देखते हुए ग्राहक अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी लेने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। ग्राहकों की रुझान को देखते हुए सराफा
कारोबारियों ने हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी का स्टाॅक जुटाने में जुटे हैं। सोने चांदी के भाव में रिकार्ड तेजी का असर सराफा बाजार पर जरूर पड़ा है, लेकिन सहालग का सीजन होने के कारण सराफा की दुकानों पर चहल-पहल बनी हुई है। वर-वधु को ज्वेलरी देने के लिए बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। भाव में तेजी का असर बजट पर पड़ने के कारण लोग हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं। कुछ ग्राहक ज्वेलरी बुक कराकर तृतीया पर लेने के लिए छोड़ रहे हैं। अच्छी बिक्री होने की उम्मीद से सराफा करोबारियों में उत्साह है|

नगर के सराफा कारोबारी केडी ज्वैलर्स सराफा बाजार नेहरु रोड़ के मालिक अतुल वर्मा का कहना है कि अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के भाव बढ़ने से कारोबार कम रहेगा लेकिन ग्राहकों की मांग पूरी हर प्रकार के गहने तैयार किये गये हैं| सराफा बाजार नेहरु रोड़ एनडी ज्वैलर्स के मालिक दीपक सारस्वत नें बताया कि सोने-चांदी के भाव आसमान पर हैं, लेकिन उसके बाद भी कारोबार उम्मीद से कम रहेगा |सगुन ज्वैलर्स के मालिक संतोष शुक्ला (बबलू) नें बताया कि मंहगाई की वजह से सहालग भी कम रही| अक्षय तृतीय पर भी कोई खास बिक्री की उम्मीद नही है| नेहरू रोड स्थित श्री चन्द्र ज्वैलर्स के मालिक राजीव शुक्ला ने बताया कि उनके पास हर प्रकार के गहनें उपलब्ध है| लेकिन आसमान की तरफ जा रहे भाव से व्यापार जरुर प्रभावित होगा|
6 माह में लगभग दो गुने हुए सोने-चांदी के भाव
सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ के सामने लबली ज्वैलर्स के मालिक निर्देश सक्सेना नें बताया कि बीते लगभग 6 महीने में सोने चांदी के भाव लगभग दो गुने हो गये हैं| 6 महीने पूर्व सोने व चांदी के भाव 55 हजार रूपये के आस-पास थे| अक्षय तृतीया पर बिक्री सामान्य रहनें की उम्मीद है|